Sunday, August 14, 2011

एक सुहाना सफ़र



             इस बीच काफी व्यस्तता सी रही , तो ब्लॉग पे आने का ,कुछ लिखने का, कुछ कहने समय ना मिल पाया. आज सोचा कुछ शब्द लिखूंलिखूं उन भावनाओ को जो एक इंसान के मन में शादी करते समय आती हैं. उम्मीद है आप लोगों का समर्थन और स्नेह मुझे मिलेगा, मेरे इस नए सफ़र में . तो इसी उम्मीद  के साथ ब्लॉग में एक हलचल करती हूँ.

एक नया एहसास, कुछ नए अल्फाज,
पल पल हम बढ़ रहे साथ साथ साथ,
एक नयी डगर पे,एक नए सफ़र की ओर!!

वो सफ़र जो लाया अपने साथ,
कुछ नए लम्हात,कुछ नए एहसास,
कुछ नए दिन और कुछ नयी बात!!

पा कर आप सभी का प्यार,
बढ़ चले साथ साथ,
एक नयी डगर पे,एक नए सफ़र की ओर!!

आँखों में लिए सपने हज़ार,करना है जिनको  साकार,
बढ़ चले साथ साथ,
एक नयी डगर पे,एक नए सफ़र की ओर!!

सामने खडी है एक नयी जिंदगी,
स्वागत को उत्सुक परिवार,ले कर उम्मीदे हज़ार,
बढ़ चले एक नए सफ़र पे , ले कर सबको साथ!!
एक नयी डगर पे,एक नए सफ़र की ओर!!

आयीं है नयी खुशियाँ और सपने  हज़ार,
करना है जिनको साकार,
हम बढ़ चले साथ साथ,
एक नयी डगर पे,एक नए सफ़र की ओर!!

सामने खड़े हैं कुछ नए पल,
इंतजार किया जिनका हर पल!!
नए रिश्तों को संजोते हुए
हम बढ़ चले एक नए सफ़र पे, एक नयी डगर की ओर!!

1 comment:

  1. नए रिश्तों को संजोते हुए
    हम बढ़ चले एक नए सफ़र पे, एक नयी डगर की ओर!!
    बहुत ही सुंदर .....प्रभावित करती बेहतरीन पंक्तियाँ ....

    ReplyDelete